नीट यूजी 2025 के परीक्षा का आयोजन 4 May 2025 को देश के बिभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर किया गया था इस परीक्षा के लिए देश भर से कुल 23 लाख परीक्षार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया था। जिसमे से 22 लाख से अधिक बिद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सभी बिद्यार्थियों के रिजल्ट की घोषणा 14 June 2025 को आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ के माध्यम कर दिया गया था।
NEET UG 2025 Cut Off
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा वर्ष 2025 में मेडिकल कॉलेज में नामांकन हेतु नीट यूजी की परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को किया गया था। नीट यूजी 2025 परीक्षा के समापन के बाद 3 जून को आंसर की जारी कर दिया गया था। जिसके बाद छात्रों द्वारा काफी बेसब्री से नीट यूजी रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा था और 14 जून 2025 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी 2025 परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।
नीट यूजी 2025 रिजल्ट के बाद बिद्यार्थियों का रैंक भी सामने आ गया था वही छात्रों को मेडिकल में नामांकन के लिए नीट यूजी 2025 कट ऑफ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है बता दे की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीट 2025 के कट ऑफ भी जारी होने वाला है जिसके बाद बिद्यार्थी किसी भी मेडिकल कॉलेज में अपना दाखिला करवा सकेंगे।
नीट यूजी 2025 कट ऑफ
प्यारे छात्रों आपको बता दे नीट यूजी की परीक्षा में देश भर से लाखो की संख्या में परीक्षार्थी भाग लेते है जिसमे जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी व अलग अलग श्रेणी के बिद्यार्थी भी होते है जिनके केटेगरी के अनुष्ठान कट ऑफ जारी किया जाता है। निचे केटेगरी वाइज नीट यूजी 2025 का कट ऑफ दिया गया है।
Category | Percentile | Cut Off Marks |
---|---|---|
General | 50th | 720-164 |
General-PH | 45th | 163-146 |
SC/ST/OBC | 40th | 163-129 |
SC/OBC-PH | 40th 145-129 | 145-129 |
ST-PH | 40th | 141-129 |
नीट यूजी परीक्षा पासिंग मार्क्स
जैसा की हमने आपको पहले ही बताया की नीट परीक्षा में अलग अलग श्रेणी से बिद्यार्थी भाग लेते है और उनका कट ऑफ मार्क्स भी अलग होता है इसी प्रकार से छात्र के श्रेणी अनुशार पासिंग मार्क्स भी अलग अलग होता है। वर्ष 2025 में नीट परीक्षा पेपर थोड़ा सा कठिन आया था इस वजह से छात्रों को पासिंग मार्क्स में गिरावट देखने को मिल सकता है।
नीट 2025 के लिए पासिंग मार्क्स कुछ इस प्रकार से है जेनेरल वर्ग के बिद्यार्थियो के लिए 550, ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए 500 और SC/ ST वर्ग के छात्रों के लिए 300 अंक प्राप्त करने होंगे। हालाँकि अभी तक आधिकारिक तौर पर पासिंग मार्क्स जारी नहीं किया गया है।
NEET UG 2025 Cut Off कैसे देखें?
नीट यूजी 2025 का कट ऑफ चेक करने के लिए आपको निचे दिए स्टेप्स का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाना है।
- होमपेज पर आपको नीट यूजी 2025 कट ऑफ के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके स्क्रीन पर एक नया पीडीऍफ़ खुलकर आ जायेगा।
- इस पीडीऍफ़ को डाउनलोड करना लेना है।
- अब आपने श्रेणी का कट ऑफ मार्क्स आसानी से देख सकते है।
नीट यूजी 2025 में कितना होगा कट ऑफ?
जेनेरल वर्ग के बिद्यार्थियो के लिए 550, ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए 500 और SC/ ST वर्ग के छात्रों के लिए 300 अंक प्राप्त करने होंगे।
नीट यूजी 2025 का कट ऑफ का आधिकारिक वेबसाइट?
छात्रों को नीट कट ऑफ देखने के लिए https://neet.nta.nic.in/ पर जाना होगा।